Hindi News / General News / लाडो को बैठाया घोड़ी पर

लाडो को बैठाया घोड़ी पर

जिले के इस्लामपुर कस्बे में

इस्लामपुर (जेपी गर्वा) कस्बे में स्थित घोड़ी नगर के निवासी बीएसएफ के सेवानिवृत्त हवलदार सुभाष सैनी ने अपनी बेटी मोनिका को घोड़ी पर बैठा कर बिंदोरी निकाली। इस अवसर पर हवलदार सुभाष सैनी ने बताया कि वर्तमान युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। चाहे वह सीमा पर दुश्मन से लोहा लेने की बात हो या लड़ाकू विमान उड़ाने की बात हो हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए मेरे परिवार ने बेटी मोनिका की बिंदोरी घोड़ी पर लड़के की तरह निकाल कर सारे कार्यक्रम बेटे की तरह पूरे किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur