Hindi News / General News / लाडो को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदोरी

लाडो को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदोरी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी ] कस्बे के वार्ड नंबर 4 में आज गुरुवार को रणजीत महिचा ने अपनी पुत्री मधु को घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ बिंदोरी निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश दिया। इस अवसर पर लाडो के चाचा व भाई दिलीप जोया, जगदीश जोया ने कहा कि संस्कारों से परीपूर्ण बेटी दो घरों का मान बढ़ाती है इसलिए बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लाडो मधु को घोड़ी पर बिठाकर डीजे की धुन में सैकड़ों महिला व पुरुष नाचते हुए बिंदोरी निकाली। लाडो मधु का विवाह 28 दिसम्बर को बीबी पूरा निवासी मदन के साथ होना है। इस अवसर पर सुनील महिचा, नरेंद्र महिचा, पुरषोत्तम, विकास, मनोज आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur