Hindi News / General News / लंबी दुरी की ट्रेन चलाने के लिए सौंपा ज्ञापन

लंबी दुरी की ट्रेन चलाने के लिए सौंपा ज्ञापन

रेल मंत्री पीयुष गोयल को ज्ञापन

सूरजगढ़,[के के गांधी ] लोहारू जयपुर रेल लाईन ब्रोडगेज होने के बाद अभी इस लाईन पर कोई लंबी दुरी की रेल सेवा शुरू नही हुई है। आज बुधवार को पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता ने उपखंड अधिकारी अभिलाषा पुनियां के मार्फत रेल मंत्री पीयुष गोयल को ज्ञापन सौंपकर लोहारू से जयपुर रेल सेवा शुरू करने व जयपुर से मुम्बई तक चलने वाली दुरन्तो एक्सप्रेस को हिसार तक करने व श्री गंगानगर बांद्रा अरावली एक्सप्रेस को वाया झुंढुनूं लोहारू करने की मांग की। कोटा जयपुर तक चलने वाली ट्रेन को हिसार तक कर दिया जिसकी शुरूआत शनिवार को होगी। कोटा हिसार ट्रेन का सूरजगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur