Hindi News / General News / सूरजगढ़ में दी हॉप 99 स्टोर का शुभारंभ

सूरजगढ़ में दी हॉप 99 स्टोर का शुभारंभ

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा

सूरजगढ़, आज शुक्रवार को काजड़ा चुंगी सूरजगढ़ में आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी और पूर्व सरपंच मास्टर लीलाराम द्वारा दि हॉप 99 स्टोर का शुभारंभ किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि दि हॉप 99 स्टोर में किचन, ग्रोसरी, क्रोकरी, बाथरूम आइटम, LED लाइट,अंडर गारमेंट्स, लेडिज एंड जेंट्स लवर टीशर्ट, मोबाइल एसेसरी, खिलौने, गिफ्ट, पर्दे, तकिये व अन्य घरेलू सामान हर आइटम मात्र 99 रूपये में ग्राहकों को उपलब्ध होगा। दि हॉप 99 स्टोर किफायती रेट पर घरेलू सामान उपलब्ध कराने वाला पहला स्टोर है। घरेलू सस्ता सामान उपलब्ध कराने वाला स्टोर खुलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। स्टोर खुलते ही सामान खरीदने वाले ग्राहकों की लाइन लग गई।स्टोर के मालिक मनोज कुमार, मुकेश कुमार व संजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, पूर्व सरपंच लीलाराम, रोहिताश तंवर, होशियार सिंह, हनुमाना राम, डॉ. विनोद, दारा सिंह छिरुष, महेंद्र सिंह बाना, मोहन छिरुष, राकेश नारनोलिया, प्रवीण दहिया, रामप्यारी देवी, रोहित दहिया, प्रदीप कुमार, महेंद्र सिंह, सुनील नारनोलिया, रवि नारनोलिया, चंद्रवीर बुडानिया, भंवर सिंह आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur