Hindi News / General News / लियो अनीश खान को चुना प्रांतीय अध्यक्ष

लियो अनीश खान को चुना प्रांतीय अध्यक्ष

डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 के चुनाव संपन्न

सीकर, होटल रमाडा जयपुर ग्रीन्स, जयपुर में चल रही तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन उड़ान के तीसरे दिन प्रांतीय अध्यक्ष लियो सज्जन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया | इसके साथ ही वर्ष 2019- 20 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए | जिसमें लियो अनीश खान को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया | कार्यक्रम में राजस्थान समेत तीन राज्यो के विभिन्न क्लबों के सदस्य मौजूद रहे| मुख्य अतिथि के रुप में मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लायन गवर्नर शकुंतला गोयल, विशिष्ट अतिथि के रुप में लियो आयुष बागला, लियो प्रियंका रावल, लायन विनोद गोयल, लायन आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी लायन नरेश बंसल द्वारा लियो अनीश खान को सर्व सम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष के रुप में चुना गया | कार्यक्रम का संचालन लियो अभिषेक तिवाड़ी ने किया| कार्यक्रम के अंतर्गत लियो क्लबों की विभिन्न गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया| बेस्ट क्लब आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट, आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी एवं बेस्ट ट्रेजरार एवं बेस्ट सर्विस एक्टिविटी आदि निम्न अवार्ड से लियो क्लब सीकर को सम्मानित किया गया | इस दौरान कार्यक्रम में लियो शुभश्री गुप्ता, लियो रोहन अग्रवाल, लियो माधुरी तिवाड़ी, लियो जितेंद्र खेतान, लियो स्नेहा खेतान, लियो सौरभ काबरा, लियो लियो नजराना खान, लियो राहुल बियानी, लियो अखिलेश कौशिक, लियो शुभम शर्मा, लियो आयुष श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur