Hindi News / General News / लियो क्लब सीकर द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम

लियो क्लब सीकर द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम

गोपीनाथ गौशाला में

सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज गुरुवार को गोपीनाथ गौशाला में गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया। आई.पी. डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया लियो विकास कुमावत और लियो सारिका कुमावत के विवाह की वर्षगांठ पर, उनके सहयोग से क्लब द्वारा गायों के लिए 7 क्विंटल हरा चारा व गुड़ गायों को खिलाया गया। साथ ही सभी लियो मेंबर्स ने गौशाला में सफाई कर श्रमदान भी किया। लियो प्रियंका शर्मा ने बताया कि गौमाता हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है,जिन्हें सुरक्षित करना और उनकी देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है। इसी के तहत क्लब द्वारा एक छोटी सी कोशिश की गई। आगे भी क्लब इसी तरह अपना योगदान देता रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में लियो अखिलेश कौशिक, लियो पूजा चौधरी, लियो बृज किशोर कुमावत, लियो विकास कुमावत, लियो सारिका कुमावत, लियो जितेंद्र खेतान आदि सदस्य उपस्थित रहे|

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur