Hindi News / General News / लियो क्लब सीकर द्वारा हंगर रिलीफ़ अभियान

लियो क्लब सीकर द्वारा हंगर रिलीफ़ अभियान

लियो स्पॉटलाइट ऑन चिल्ड्रन के तहत

सीकर, लियो क्लब द्वारा लियो स्पॉटलाइट ऑन चिल्ड्रन के तहत गरीब व असहाय बच्चों के लिए हंगर रिलीफ़ अभियान का आयोजन रानी सती मंदिर के बाहर कच्ची बस्ती में किया गया| क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक लियो जोगेंद्र कुमावत ने बताया कि अभियान के तहत करीब 450 लोगों को क्लब द्वारा भोजन उपलब्ध करवाया गया | क्लब सचिव लियो शुभश्री गुप्ता ने बताया अभियान में क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही यह कार्यक्रम क्लब सदस्य ज्योत्सना व जोगेंद्र कुमावत के आर्थिक सहयोग से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आई.पी. डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, लियो ज्योत्सना कुमावत, लियो सूरज अग्रवाल, लियो अखिलेश कौशिक, लियो पूजा चौधरी, लियो विकास कुमावत, लियो सारिका कुमावत, लियो नीरज अग्रवाल आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur