Hindi News / General News / लियो क्लब सीकर द्वारा काईट कंपटीशन

लियो क्लब सीकर द्वारा काईट कंपटीशन

लियो क्वीन ग्रुप रहे विजेता

सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज मंगलवार को राधाकिशनपुरा में काईट कंपटीशन रखा गया। कार्यक्रम संयोजक लियो विष्णु अग्रवाल ने बताया यह कंपटीशन अपने आप में अनोखा कंपटीशन था। इसमें दो ग्रुप लियो किंग व लियो क्वीन बना कर पतंगबाजी की गई। कंपटीशन में लियो क्वीन विजेता रहे। मौसम ने भी पतंगबाजी का साथ दिया और पतंगों से हटा रहा आसमान साथ ही डांस, हाईटी और गेम्स रखे गए। और शाम होते-होते सभी मेंबर्स ने चिमनी जलाकर आसमान में छोड़ी और केक काटकर मकर सक्रांति को अलविदा कहा। इस दौरान आई.पी. डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल,क्लब सचिव लियो शुभश्री गुप्ता,लियो प्रियंका शर्मा, लियो स्नेहा खेतान, लियो पलक मंगनानी, लियो शेखर अग्रवाल, लियो जितेंद्र खेतान, लियो प्रकाश मंगनानी, लियो राजन गुप्ता, लियो अखिलेश कौशिक आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur