Hindi News / General News / लियो क्लब सीकर ने घर घर बांटे पक्षियों के लिए परिंडे

लियो क्लब सीकर ने घर घर बांटे पक्षियों के लिए परिंडे

200 परिंडे लगाने व देने का लक्ष्य रखा है

लियो क्लब सीकर ने कल की साधारण मीटिंग के बाद आज से ही नया अभियान घर घर जाकर परिंडे बांटने का कार्य शुरू किया। क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल ने बताया कि लियो क्लब सीकर, परिंडे बांटने की गतिविधि पूरे वर्षभर करेगा और परिण्डे क्लब ने शहर के विभिन्न विभिन्न इलाकों में 200 लगाने व देने का लक्ष्य रखा है। परिण्डे बांटने के साथ साथ क्लब के सदस्य आस पास के लोगों को परिंडों में नियमित अंतराल पर पानी एवं चुग्गा डालने के लिए भी प्रेरित कर रहे है। शुरुआती पड़ाव ने क्लब ने शेखपुरा मोहल्ला एवं पोलो ग्राउंड एरिया में 50 परिण्डे लगाए गए। परिंडे की शुरुआत क्लब मेंबर लियो स्नेहा खेतान के निवास स्थान से शुरू की गई इस दौरान कार्यक्रम में आई.पी.डी.पी लियो सज्जन अग्रवाल,सचिव लियो अंकुश भार्गव,लियो सौरभ काबरा,लियो रेशू काबरा,लियो सुरभि भार्गव, लियो राहुल बियानी आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur