Hindi News / General News / लियो क्लब सीकर ने प्रतिरोधक शक्ति वर्धक आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

लियो क्लब सीकर ने प्रतिरोधक शक्ति वर्धक आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

कोरोना वायरस एवं मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु

झुंझुनू , आज लियो क्लब सीकर द्वारा शनि मंदिर,जाटिया बाजार के बाहर कोरोना वायरस एवं मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु काढ़ा पिलाया गया| क्लब अध्यक्ष लियो अखिलेश कौशिक ने बताया यह महा अभियान कार्यालय उप निदेशक आयुर्वेद विभाग सीकर के सहयोग द्वारा रोग प्रतिरोधक शक्ति वर्धक आयुर्वेदिक काढ़ा, कोरोना से बचाव हेतु एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि हेतु पिलाया गया व साथ ही लोगों को महामारी कोरोना से बचाव हेतु उपाय बताए गए।कार्यक्रम संयोजक लियो सुरेश मांड्या ने बताया क्लब द्वारा जहां भी जरूरत होगी वहां पर आयुर्वेदिक काढ़ा व कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक अभियान लगाया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष लियो सज्जन अग्रवाल, क्लब सचिव लियो रोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लियो विकास कुमावत, लियो जितेंद्र खेतान, लियो नीरज अग्रवाल, लियो सुनीता चौधरी, लियो शुभम शर्मा आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे|

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur