Hindi News / General News / लियो क्लब सीकर ने अर्थ डे पर किया पौधारोपण

लियो क्लब सीकर ने अर्थ डे पर किया पौधारोपण

घर पर बच्चों के साथ गमले में किया पौधारोपण

सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज दिनांक 22 अप्रैल 2020 को 50 वे अर्थ डे पर पौधारोपण कार्यक्रम किया। क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल ने बताया 50वे अर्थ डे पर लॉकडाउन को देखते हुए घर पर ही बच्चों के साथ गमले में पौधारोपण किया। और साथ ही बच्चों को अर्थ डे का महत्व बताते हुए पौधों के प्रति महत्व व लगाने का तरीका समझाया। आई.पी. डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया अब तक घर पर 50 से अधिक गमले लगा चुके हैं जिनमें नियमित पानी व साज-संभाल की जाती है। पौधों से घर का वातावरण ही बहुत अच्छा रहता है और सभी को पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर मानस अग्रवाल, तन्मय अग्रवाल, हर्षित मित्तल मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur