Hindi News / General News / अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लिखे पत्र

अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लिखे पत्र

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झुंझुनू का पत्र अभियान

झुंझुनू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के साथी ही देश के पांचो राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ने शेखावाटी क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उत्तर प्रदेश सहित पांचों राज्यों में पोस्ट कार्ड लिख कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की तथा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में जो विकास के कार्य किए हैं उनके बारे में पत्र में लिखकर जानकारी दी और फिर से भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार बनाने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर मोर्चा जिला महामंत्री रुस्तम अली काट, आईटी सेल के जिला प्रमुख मनीष सैनी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शौकत अली, मोर्चा के जिला मंत्री हाजी मोहम्मद अयूब, मोर्चे के शहर मंडल अध्यक्ष इमरान खान राठौर, रफीक अहमद खान ,कासम अली एमपी वाले, खलील सिलावट, हाजी अब्दुल रहमान मोम, मोर्चे के मंडावा शहर अध्यक्ष अकरम नागौरी, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री विजय कुमार चावला भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी अब्दुल हमीद अब्बासी, जबार अली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur