Hindi News / General News / 64 खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस दिया

64 खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस दिया

खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर

व्यापार संघ व खाद्य कारोबारियों ने दिखाया उत्साह

चूरू, खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए शुक्रवार को सुजानगढ स्थित अग्रसेन भवन में शिविर का आयोजन किया गया। सुजानगढ शहर में व्यापारियों व खाद्य कारोबारियों ने मौके पर ही शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर में 64 खाद्य कारोबारियों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन के 53 व लाईसेंस के 11 आवेदन आये। शिविर में कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए। 64 को तत्काल शिविर में ही लाइसेंस जारी किया गया। 

सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा  ने बताया कि व्यापारियों को लाइसेंस प्रमाण पत्र प्रदान किए।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया बताया कि राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार सुजानगढ कस्बे के आसपास के कस्बे में जुड़े खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर लगाया गया है । सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि शिविर में  अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवायें। शिविर में सुजानगढ के खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप तोदी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

 खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि 12 लाख से अधिक सलाना टर्नऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस जिसका शुल्क 2000 से 3000 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्नअवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur