Hindi News / General News / सराहनीय सेवाओं के लिए हुआ लायन डॉ. मनोज सिंह का भव्य सम्मान

सराहनीय सेवाओं के लिए हुआ लायन डॉ. मनोज सिंह का भव्य सम्मान

लायंस क्लब के चार्टर नाईट में

झुंझुनूं, स्थानीय गाडिया टाउन हॉल में लायन्स क्लब की 40वीं चार्टर नाईट के समारोह में टी. के. एन. फायर एण्ड सेफ्टी प्रशिक्षण संस्थान के चैयरमेन लायन डॉ. मनोज सिंह को मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर उमरदीन खान एवं लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील गोयल ने कोरोना महामारी के दौरान क्लब के कोरोना वैक्सीनशन कैम्प्स के आयोजनों में संयोजक के रूप में सराहनीय भागीदारी व अन्य सेवाओं में सक्रिय योगदान के लिए शॉल, पुष्पमाला, क्लब की विशिष्ट सेवा पिन और सम्मान पत्र से सम्मानित किया। उन्हें मंच पर चार बार आमंत्रित करके सम्मानित किया गया, जो अपने आपमें बड़ी बात है। गौरतलब है कि डॉ. सिंह पिछले कई वर्षों से झुंझुनूं जिले सहित अन्य स्थानों पर टी. के. एन. फायर एण्ड सेफ्टी प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में फायर सेफ्टी के जागरूकता अभियान के माध्यम से समाजसेवा कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur