Hindi News / General News / शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया

शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया

लायंस क्लब सीकर कल्याण द्वारा

सीकर, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब सीकर कल्याण द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन ला. अनिता कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर 16 शिक्षकों का सम्मान किया गया। सभी शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर, श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने संस्मरण भी सुनाए। जिन शिक्षकों का सम्मान किया गया उनके नाम मूलचंद चौधरी, भागीरथ सिंह, छोटेलाल, रामचंद्र सिंह निठारवाल, नवल सिंह, रतन सिंह, राजेंद्र खटोड़, संतोष शर्मा, हेमा प्रधान, महेश कुमावत, रमेश शर्मा,लक्ष्मीनारायण जोशी, पुष्पा पारीक, सुरभि माथुर, मीनू माथुर, निकिता शर्मा हैं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ला. नरेश प्रधान, ला. राजेंद्र कुमावत, ला. सुशांत पारीक, ला.अवकाश बिल्खिवाल, ला.अरविंद माथुर, ला.विजय कुमावत सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा और हेमा प्रधान ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur