Hindi News / General News / लायन्स क्लब झुंझुनूं द्वारा शिक्षकों का सम्मान

लायन्स क्लब झुंझुनूं द्वारा शिक्षकों का सम्मान

सोशल डिसेटेंसिग के साथ

झुंझनू, लायंस क्लब झुंझुनूं द्वारा कोरोना सक्रंमण से बचाव के मध्येनजर सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार सोशल डिसेटेंसिग के साथ रविवार को पांच शिक्षकों का सम्मान किया गया। व्याख्याता रणवीर गोदारा, असिस्टेंट प्रोफेसर सुनीता बाबल, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, व्याख्याता मंजू मीणा एवं वरिष्ठ अध्यापक सतीश कुमार यादव का सम्मान संयोजक एवं प्रायोजक लॉयन डॉ.उमर कुरेशी के सौजन्य से किया गया। शिक्षकों को माल्यार्पण, अभिनन्दन पत्र भेंट कर साफा एंव शॉल ओढ़ाकर रामायण भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन लॉयन परमेश्वर हलवाई ने किया। अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ.मुकेश एस मुण्ड ने स्वागत भाषण दिया। समारोह को सम्मानित होने वाले सभी शिक्षको ने भी सम्बोधित किया।समारोह में सचिव लायन डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, शिव कुमार जांगिड़, महिपाल सिंह, एमजेएफ लायन डॉ.डी.एन.तुलस्यान, देवेन्द्र खत्री, मुरारी सैनी, आशा सैनी, लायन मुबारक अली पठान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम के पश्चात्त दिवंगत क्लब के वरिष्ठ सेवाभावी सदस्य एमजेएफ लॉयन डॉ.सलाउदीन चौपदार के निधन हो जाने पर क्लब सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur