Hindi News / General News / लायंस क्लब सीकर प्राइड ने किया ध्वजारोहण

लायंस क्लब सीकर प्राइड ने किया ध्वजारोहण

रवीन्द्र पब्लिक स्कूल में

सीकर,लायंस क्लब सीकर प्राइड की ओर से आज भारत के 74वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर रवीन्द्र पब्लिक स्कूल, आमली रोड में राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष व प्रोजेक्ट चेयर पर्सन लॉयन राजीव गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करते हुऐ यह आयोजन किया गया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया तथा लगाए गए पौधों को विकसित होने तक उनकी सार संभाल का संकल्प भी लिया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब सीकर प्राइड के अध्यक्ष लॉयन मनोज अग्रवाल, सचिव लॉयन मोहनीश चुघ, कोषाध्यक्ष लॉयन हरिप्रसाद मोदी, प्रोजेक्ट चेयर पर्सन लॉयन राजीव गुप्ता, लायन पवन सराफ, लायन अजय अग्रवाल,लॉयन संजय पंजाबी, लॉयन पतीश पंजाबी, लॉयन डॉक्टर साबिर, लॉयन सचिन अग्रवाल, लायन अनिल जोगणी, लॉयन डॉक्टर जयराज सोनी, लॉयन कृष्ण स्वरूप जोगणी, लॉयन मीनू गुप्ता, लॉयन रेणु अग्रवाल, लॉयन गुड्डी अग्रवाल, लॉयन बबीता अग्रवाल, लॉयन बबीता जोगणी, कार्तिक अग्रवाल, नमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur