आज गुरूवार को जिला स्टेडियम में कांग्रेस की संकल्प महारैली का आयोजन किया गया। सीकर शहर में सभा को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे, नोटबंदी, विजय माल्या सहित अनेक लोनधारियो के विदेश भागने, गैस व पेट्रोल की दरो में बेतहाशा वृद्धि व हाल ही में सीबीआई के घटे घटनाक्रम, कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना सहित अन्ये मुद्दों पर मोदी सरकार पर कड़े प्रहार करते हुये राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर लाने की अपील जनता से की है। उन्होंने कहा कि लोनधारी विदेश भाग रहे है और देश का चौकीदार सो रहा है। वहीं गैस व पैट्रोल के दामों में भाजपा सरकार बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की कमर तोड़ रही है। वहीं अभी हाल में सीबीआई में हुए कांड को लेकर भी पीएम पर तंज कसें। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शेखावाटी जनपद के शहीदों को याद कर श्रदंाजली दी। गांधी ने किसानों की हमदर्दी की बात भी की कहा कि भाजपा की राज में किसानों का बुरा हाल हुआ है। सभा को किसान सम्मेलन कहकर राहुल गांधी सहित सभी दिग्गज नेता सम्बोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने पायलेट-गहलोत के मिलकर एक साथ बाईक पर बैठने की घटना का जिक्र करते हुये यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस एक होकर चुनाव लड़ रही है। गांधी ने कांग्रेस की सरकार आने पर उनके मुख्यमंत्री के अठारह घंटे जनता के लिये काम करने एवं बेरोजगारो को रोजगार देने का वचन दोहराया। कार्यकर्ताओं के लिये मुख्यमंत्री व मंत्रियों के दरवाजे हमेशा खुले रहने का विश्वास भी अपने कार्यकर्ताओं को दिलाया। शेखावाटी जनपद के सीकर शहर के आस-पास लगती नागौर व जयपुर ग्रामीण की पांच विधानसभा क्षेत्रों के अलावा जनपद की सभी इक्कीस विधानसभा क्षेत्रों आये कार्यकर्ताओं में काफी जोश नजर आया। राहुल गांधी अपने दौरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने व मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की पूरी कोशिश की है। सभा मे गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट सहित अधिकांश प्रदेश स्तरीय नेता मंच साझा करते नजर आये। इससे पूर्व कांगे्रस नेताओं ने गांधी का स्वागत किया।
Hindi News / General News / लोनधारी विदेश भाग रहे है और देश का चौकीदार सो रहा है- राहुल गाँधी
लोनधारी विदेश भाग रहे है और देश का चौकीदार सो रहा है- राहुल गाँधी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।