Hindi News / General News / लॉक-डाउन के दौरान चूरू से एक सहयोग

लॉक-डाउन के दौरान चूरू से एक सहयोग

जिला प्रशासन द्वारा

चूरू, जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जरूरतमंद एक परिवार के लिए 15 दिन की आवश्यक खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने जिले के आमजन सेे अपील की है कि वे इस पुनित कार्य में तन-मन-धन एवं एक मुश्त सहयोग राशि प्रदान करें। सहायता राशि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के खाता संख्या 51055043292 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेशन रोड़ शाखा, चूरू (आई एफ एस सी कोड SBIN0031138) में जमा करवा सकते है। चैक के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला कलक्टर चूरू कार्यालय (01562-250806) एवं सोसायटी के सचिव श्याम सुन्दर शर्मा (9887129798) से सम्पर्क कर सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur