Hindi News / General News / लॉकडाउन मे मदद को बढे़ हाथ

लॉकडाउन मे मदद को बढे़ हाथ

कोई भूखा न रहे इसलिए हर कोई कर रहा है मदद

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] कॉविड 19 की टीम ने भामाशाह के सहयोग से जरूरतमंदों को राशन सामग्री के किट प्रदान किए गए। सरपंच हासुर विमला देवी ने बताया कि 101 किट भामाशाह के सहयोग से जरूरतमंदों को दिए गए । हांसपुर पंचायत की सरपंच बिमला देवी ने बताया कि के भामाशाह व पटवारी राकेश निठारवाल, ग्राम सेवक सुमेर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुभाष शर्मा व भामाशाह विश्वनाथ शर्मा द्वारा 101 ग्राम हांसपुर पंचायत मे तेल ,नमक ,हल्दी, आटा आदि जरूरत के किट दिया गया। भामाशाह बाबूलाल शर्मा पुत्र चौथमल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा पुत्र भगवान सहाय शर्मा, किशन लाल कुमावत पुत्र गंगू राम कुमावत, प्रकाश शर्मा पुत्र भागीरथ मल, प्रमोद शर्मा पुत्र चौथमल शर्मा, राम गोपाल स्वामी पुत्र दयाल दास स्वामी, गोविंद राम पुत्र मालीराम सैनी, रेवत सिंह पुत्र गोपाल सिंह द्वारा किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur