Hindi News / General News / लॉक डाउन में बेसहारा गौमाताओ की सुध लेने गुडा व किशोरपुरा पहुंचे भामाशाह

लॉक डाउन में बेसहारा गौमाताओ की सुध लेने गुडा व किशोरपुरा पहुंचे भामाशाह

गोमाताओं को खिलाया हरा चारा

गुढागौडजी (संदीप चौधरी) गुडा व किशोरपुरा गांव में बुधवार को बेजुबान पशु पक्षियों की सुध लेने कई लोग आगे आये हैं। स्काउट प्रभारी सत्यपाल सिंह कांटीवाल, गोकुल सिंह, आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा,कांग्रेस सेवादल से राजेश खटाणा, अनुसूचित जनजाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मीणा, छोटु सिह शेखावत गुडा, विक्रम सिंह, गांव के सार्वजनिक स्थलों पर बेजुबान पशु पक्षियों के लिए चारा पानी की व्यवस्था की वहीं गौमाताओं को चारा खिलाया। गौरतलब है कि स्काउट गाइड प्रभारी सत्यपाल काटीवाल एवं सुरेश मीणा किशोर पुरा और ये सभी लोग पहले भी लाॅक डाउन के दौरान इस तरह का परामर्थ करते रहे हैं। इस मोके पर नारायण साई,पकज मीणा, पवन सैन,महेन्द्र सिंह, कृष्णा कुमावत प्रकाश, विकास, छोटू किशोरपुरा आदि लोग रहे मोजुद।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur