Hindi News / General News / लॉकडाउन में बिना गाजे बाजे सादगी से हुई शादी

लॉकडाउन में बिना गाजे बाजे सादगी से हुई शादी

पलसाना ग्राम पंचायत के ठीकरिया आदर्श ग्राम शाहपुरा में

रानोली,[राजेश कुमावत] पलसाना ग्राम पंचायत के ठीकरिया आदर्श ग्राम शाहपुरा में लॉकडाउन के दौरान सादगी के साथ शादी हुई। पवन शर्मा के चचेरे भाई गति कार्गो भरतपुर में कार्यरत विकास कुमार शर्मा पुत्र पंडित रामअवतार शर्मा निवासी शाहपुरा का विवाह नीमकाथाना निवासी शंकर लाल शर्मा की सुपुत्री सो का आरती के साथ संपन्न हुआ। शादी में दुल्हन के माता – पिता, पंडित, दूल्हा के पिता, ताऊजी एवं परिवार के गिने-चुने सदस्यों के साथ पूरी सादगी से मास्क एवं सोशल डिस्टेंस के साथ शादी हुई। विकास ने कहा दुल्हन ही दहेज है। शाहपुरा में बिना गाजे बाजे एवं बिना प्रीतिभोज ऐसी पहली शादी हुई जो चर्चा का विषय बनी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur