Hindi News / General News / लोहार्गल युवाओं के साथ सरपंच स्वयं दे रहा है पहरा

लोहार्गल युवाओं के साथ सरपंच स्वयं दे रहा है पहरा

लॉक डाउन की कड़ाई से हो रही पालना

उदयपुरवाटी,[कैलाश बबेरवाल] धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में जब से लॉक डाउन लागू हुआ है तब से गांव की युवा टीम जगह-जगह धार्मिक तीर्थ स्थल पर आने-जाने वाले रास्तों पर निगाह रख रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर लॉक डाउन जारी रहने तक रोक लगी हुई है। गांव की युवा टोली के साथ पंचायत के युवा सरपंच जगमोहन सिंह भी पूरी मुस्तैदी से रास्तों पर बैरिकेटस लगाकर अपनी युवा टीम के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह ने बताया कि लॉक डाउन कि लोग कड़ाई से पालना कर रहे हैं। बेवजह घरों के बाहर न निकलें क्योंकि कोरोना वायरस को हम सब घरों में सुरक्षित रह कर ही मात दे सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur