Hindi News / General News / लोयल गांव में शिक्षण संस्थान संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने

लोयल गांव में शिक्षण संस्थान संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने

चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज

खेतड़ी नगर,[नरेन्द्र स्वामी] लोयल गांव की एक निजी शिक्षण संस्थान संचालक की बेटी के साथ छेड़-छाड़ व लज्जा भंग करने व मां, भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोयल की निजी शिक्षण संस्थान संचालक की बेटी ने रिपोर्ट दी कि स्कूल परिसर में ही उनका निवास स्थान है। मंगलवार सुबह करीब साढे दस बजे स्कूल कार्यालय में ऑन लाईन काम कर रही थी इसी दौरान चारावास निवासी मानसिंह, लोयल निवासी मनोज काजला, काली पहाड़ी निवासी राकेश व सीाल निवासी राजेंद्र महला आए और कार्यालय के दरवाजे को लात से मार कर अंदर घुसे और हाथ पकड़ लिया, और कपड़े लज्जा भंग करने के इरादे से कपड़े फाड़ लगे। आवाज सुन कर मां व भाई आए तो उक्त लोग जो लाठियां व कुल्हाड़ी लेकर आएं थे उन्होंने उकसी मां के सर पर कुल्हाड़ी से वार किया भाई को भी मारने लगे। हल्ला सुन कर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो उक्त लोग उन्हें देख कर भागने लगे और जाते समय पिड़ीता को उठा ले जाने की व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में मम्मी को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में ले जाकर उपचार करवाया। पिड़ीता ने बताया कि उस समय घर पर पापा नही थे। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ छेड़-छाड़, लज्जा भंग करने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर पिड़ीतों का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur