Hindi News / General News / मां लक्ष्मी के स्वागत में सजे बाजार

मां लक्ष्मी के स्वागत में सजे बाजार

आज सजेगी दीपमालाएं

चूरू, अंचल में पांच दिवसीय पर्व दीपोत्सव पारंपरिक सौहार्द भाव से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर हर वर्ग मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। शहर के बाजारों में गगनचुंबी इमारतों की सजावट आमजन को बरबस ही आकर्षित कर रही है। शहर में गढ़ बाजार, सफेद घंटाघर, सुभाष चौक, नई सडक़, स्वामी गोपालदास मार्ग सहित शहर के हर इलाके में स्थित छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सजावट की गई है। इसी क्रम में चूरू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, डीबी अलंकार, विजन प्लाजा, सरावगी लाईफ स्टाइल, कृष्णा बेकरी, स्वीट एंड रेस्टोरेंट, चैरी गिफ्ट सहित अन्य प्रतिष्ठान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। शनिवार को दिनभर लोगों ने जमकर खरीदारी की। घरों में महिलाओं ने रूपचतुर्दशी व छोटी दिवाली की परंपराओं का निर्वहन किया। आज रविवार को घरों, प्रतिष्ठानों में शाम को दीप मालाएं सजाई जाएंगी। रात को शुभमुर्हूत में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur