Hindi News / General News / माल गाडी की चपेट में आने से युवक घायल जयपुर रैफर

माल गाडी की चपेट में आने से युवक घायल जयपुर रैफर

छबडा जिले के गांव कुरसदपुर निवासी रणजीत

श्रीमाधोपुर(महेंद्र खडोलिया) कस्बे के मानपुरिया रेलवे फाटक के पास माल गाडी की चपेट में आने से एक बिहार का युवक घायल हो गया जिसे 108 से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है। एएसआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मानपुरिया रेलवे फाटक के पास एक युवक रेल की चपेट में आने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो बिहार राज्य के छबडा जिले के गांव कुरसदपुर निवासी 30 वर्षीय रणजीत घायल अवस्था में पड़ा था व उसके दोनो पांव कटे हुए थे जिसे 108 की सहायता से श्रीमाधोपुर सीएचसी लाया गया जहां से जयपुर रैफर किया गया है। बिहारी निवासी सुनील बिहारी ने बताया कि रणजीत यहा रहकर आइस फैक्ट्री में काम करता था। लॉकडाउन लगने से फैक्ट्री बंद हो गई व वह गावं भी नही जा सका। गुजारा चलाने के लिए मजदूरी कर रहा था। सुबह अपने साथियों को बोल कर मजदूरी पर गया था। रणजीत गरीब परिवार से है यहां मजदूरी कर आने बूढे मां-बाप को पाल रहा था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur