Hindi News / General News / मदद फाउंडेशन की टीम एक बार फिर बनी मददगार

मदद फाउंडेशन की टीम एक बार फिर बनी मददगार

पीड़ित परिवारों की मदद के लिए

सीकर,[नरेश कुमावत ] जिले की गोवटी आर्थिक रूप से पीड़ित परिवारों के मदद के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाली टीम मदद फाउंडेशन एक बार फिर पहुंची गोवटी पलसाना जहां मदद फाउंडेशन की तरफ से एक विधवा बहन की रोजगार योजना के तहत मदद की गई मदद फाउंडेशन के सदस्य कैलाश सिंह बरसिंहपुरा ने बताया की मदद फाउंडेशन की तरफ से मदद के तौर पर विधवा बहन को सिलाई की मशीन दी गई जिससे कि वह मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण अच्छी प्रकार से कर सकेगी। मदद फाउंडेशन हमेशा इसी प्रकार 36 कोम के आर्थिक रूप से पीड़ित परिवारों के लिए मदद करता रहता है। मदद फाउंडेशन हमेशा विधवा बहनो बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए सामाजिक स्तर पर कार्य करता रहता है। इस समय मदद फाउंडेशन टीम से राजवीर सिंह सामी, शिवराज सिंह पलसाना, मनीष सेन सामी, मिताली शर्मा गोवटी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur