Hindi News / General News / माधव सेवा सम्मान समारोह 13 को

माधव सेवा सम्मान समारोह 13 को

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे शिरकत

झुंझुनू, जिला मुख्यालय पर स्थित जे बी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज में रविवार 13 अक्टूबर को माधव सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आज एस एस मोदी विद्यालय में प्रेस वार्ता में ट्रस्टी राजकुमार मोरवाल ने यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में उनके साथ नितिन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, डॉ दयाशंकर बावलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, नरेंद्र वर्मा भी उपस्थित थे। बृज स्मृति न्यास झुंझुनू द्वारा दिया जाने वाला यह चतुर्थ राष्ट्रीय पुरस्कार होगा। माधव सेवा सम्मान 2019 राष्ट्रवादी पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत प्रदान करेंगे एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया करेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीयता की भावना से सरोबार समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार माधव सेवा सम्मान में 100000 रु नगद, चांदी का प्रतीक चिन्ह, शाल व श्रीफल प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह पुरुष्कार विष्णु हरि डालमिया को पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने, अश्विनी कुमार संपादक पंजाब केसरी को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तथा साध्वी ऋतम्भरा को पूर्व राज्यपाल ने प्रदान किया था। वही हम आपको बता दें कि बृज स्मृति प्रन्यास स्वर्गीय बीके अग्रवाल की स्मृति में बनाया गया है। 17 अगस्त 1965 में समाज के उन्नयन हेतु कुछ कर गुजरने का जज्बा लेकर शिक्षा नगरी झुंझुनू की धरातल पर बृज किशोर अग्रवाल आए और उन्होंने शिक्षा, सेवा, चिकित्सा ,समाज सुधार व गोरक्षण जैसे क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur