Hindi News / General News / मदरसे के वार्षिकोत्सव पर झलका सदभाव

मदरसे के वार्षिकोत्सव पर झलका सदभाव

भामाशाह राज खान एवं दिव्यांग अध्यापक कन्हैयालाल सम्मानित

फतेहपुर,[बाबुलाल सैनी ] आज रविवार को भींचरी गाँव के मदरसा मुफीद ए आम में वार्षिकोत्सव में साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। मदरसा के पूर्व अध्यक्ष हाजी निजाम खाँ ने बताया कि मदरसा कमेटी के अध्यक्ष रसीद दाऊद खान की अध्यक्षता एवं केटीसी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भामाशाह राज खान के मुख्य आतिथ्य में बच्चों ने दीनी और दुनियावी तालीम हासिल करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि राज खान ने बालिकाओं की तालीम पर जोर देने का आह्वान किया। समारोह में मुबारिक अली जाजोद, पूर्व सरपंच यूसुफ खाँ, एडवोकेट रसीद खाँ, पूर्व सरपंच शब्बीर खाँ बेसवा, समाजसेवी असलम खाँ, हाजी मोहिदीन खाँ, प्रधानाध्यापक तौफीक खाँ, बलोदी प्रधानाध्यापक शब्बीर खाँ, पूर्व सैनिक अहमद खाँ, शब्बीर खान भगासरा, रसीद खाँ, सहित कई गणमान्य जन मौजूद थे। संचालन अब्बास खाँ व रसीद खाँ ने किया।