Hindi News / General News / माह अप्रैल से जून 2020 के लिए 6477.1 क्विंटल खाद्यान्न आंवटन

माह अप्रैल से जून 2020 के लिए 6477.1 क्विंटल खाद्यान्न आंवटन

एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए

सीकर, जिला कलेक्टर (रसद) यज्ञ मित्र सिंहदेव ने आदेश जारी कर जिले में एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए माह अप्रैल से जून 2020 के लिए 6477.1 क्विंटल पोषाहार (गेंहूँ,चावल) का आंवटन पंचायत समितिवार किया है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति फतेहपुर के लिए 759 क्विंटल, लक्ष्मणगढ़ 667.2, पिपराली 701.9,धोद 828, दांतारामगढ़ 922, खण्डेला 723, श्रीमाधोपुर 759, नीमकाथाना 743, पाटन 374 क्विंटल खाद्यान्न का आंवटन किया गया हैं। आदेशानुसार थोक विक्रेताओं द्वारा भारतीय खाद्य निगम डिपो से अच्छी गुणवत्ता का खाद्यान्न उठाकर बीईओ द्वारा जारी आंवटन आदेश के अनुसार विद्यालयों में पोषाहार की आपूर्ति तोल कर की जावेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur