Hindi News / General News / महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मना कर किया वृक्षारोपण

महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मना कर किया वृक्षारोपण

आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में गांधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में मास्टर फूलचंद सुनियां की अध्यक्षता में देश की प्रथम दलित स्नातक महिला, महान सामाजिक कार्यकर्ता, संविधान सभा की सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी दक्षयानी वेलायुद्धन की जयंती मनाई। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाली महान क्रांतिकारी महिला दक्षयानी वेलायुद्धन की जयंती के साथ देश की प्रथम महिला कुलपति, शिक्षाविद, समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा की सदस्य हंसा मेहता व आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की जयंती मनाई। इसके अलावा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद व भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर सभी महापुरुषों के जीवन संघर्ष को याद करते हुए देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। इस पुण्य अवसर पर पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पवन मेघवाल को राजस्थान मेघवाल परिषद झुंझुनू (युवा प्रकोष्ठ) का जिला संयोजक नियुक्त किये जाने पर उनका भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी इन्द्र सिंह शिल्ला, सुनील कठानिया, पवन कुमार मेघवाल, राजेंद्र कुमार, मास्टर फूलचंद सुनियां, धर्मपाल गांधी, रवि कुमार, सोनू कुमारी, सुनील, पिंकी नारोलिया, अंजू गांधी, दिनेश कुमार, अमित कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur