Hindi News / General News / महाराज अग्रसेन जयंती पर होगें सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह

महाराज अग्रसेन जयंती पर होगें सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] महाराज अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन जयंती व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक सचिव प्रतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बे के अग्रवाल सभा भवन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में 9 अक्टुबर मेहंदी, सुंदरलेख, श्रुतीलेख, बैलून प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 10 अक्टुबर महाराज अग्रसेन जयंति मनाई जाएगी। कार्यक्रम में समाज के बोर्ड क्लासेज में 65 व 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं सहित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पधारने वाले आगंतुकों के लिए प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur