Hindi News / General News / म्हारी गलती कोनी धारावाहिक का प्रसारण डीडी राजस्थान होगा

म्हारी गलती कोनी धारावाहिक का प्रसारण डीडी राजस्थान होगा

19 दिसम्बर से प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से

झुंझुनू, निमावत हर्बल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित धारावाहिक म्हारी गलती कोनी का प्रसारण डीडी राजस्थान पर 19 दिसम्बर से प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से होने जा रहा है। धारावाहिक म्हारी गलती कोनी का पुनः प्रसारण 20 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार को सुबह 9:30 बजे होगा धारावाहिक म्हारी गलती कोनी के निर्देशक बी एल मान ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि यह धारावाहिक राजस्थानी कला संस्कृति एवं राजस्थानी भाषा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास है । धारावाहिक में सामाजिक घटनाओं को बहुत ही मनोरंजक एवं हास्य में पिरोया गया है। यह धारावाहिक संपूर्ण परिजनों के साथ बैठकर देखने योग्य है ।धारावाहिक की शूटिंग राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में की गई है।

धारावाहिक म्हारी गलती कोनी के निर्माता डॉ अशोक निमावत हैं तथा सह निर्माता सुरेंद्र शर्मा है । ललित राज सैनी द्वारा लिखित इस धारावाहिक के निर्देशक बीएल मान है तथा सह निर्देशिका दिवांशा अग्रवाल है । छायांकन मनोज झाला व पंछी शर्मा , संगीत निर्देशन शिखा मयंक शर्मा व मिस्टर साहनी तथा गीत पवन मिडढा ने लिखे हैं जिसे बाबू सिंह ने गाया है। संपादन नरेंद्र चौधरी व रितेश विश्वकर्मा ने किया है, रूप सज्जा बाबू भाई और वर्षा ने की है । धारावाहिक म्हारी गलती कोनी में मुख्य भूमिका मोनू शर्मा ,अंकिता योगी ,आकाश शर्मा, लोकेश सैनी ,अभी गोदारा, अवंतिका शर्मा,ममता अग्रवाल , श्योजी राम बिलपुरी, सुनील कुमावत, सजनी पारीक, कशिश शर्मा , डीके प्रजापत , आकाश मुरैना , निखिल चार्ली , अलीशा ,विकास ,संतोष ,मनीष ,संजय मारवाड़ी, धर्मराज ,कोमल ,प्रतिज्ञा, भवानी आदि ने निभाई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur