Hindi News / General News / महात्मा गांधी की 150वी जयंती के अवसर पर सद्भावना यात्रा निकाली

महात्मा गांधी की 150वी जयंती के अवसर पर सद्भावना यात्रा निकाली

नवलगढ़ उपखड़ में

नवलगढ़, महात्मा गांधी की 150 जयंती के अवसर पर आज नवलगढ़ उपखड़ में संदेश यात्रा का आयोजन प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से सूर्य मंडल से गांधी पार्क तक सद्भावना यात्रा रैली निकाली गई। जिसमे लोगों को गांधी जी की दी हुई शिक्षा पर चलने का आश्वासन दिया वहीं पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने कहा कि आज विश्व को गांधीजी के सिद्धांतों की आवश्यकता है वहीं उपखंड अधिकारी मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह और अहिंसा के बल पर पूरे विश्व में अपना लोहा मनवा दिया था उनके बारे में सभी जाने और उनके सिद्धांतो को अपने जीवन में उतारे के लिए युवा पीढ़ी को संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी गोपी राम जाखड़ ,सीपीओ हाफिज अली ,जयसिंह कुलहरी ,समाजसेवी कैलाश चोटिया ,रविंद्र पुरोहित ,काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur