Hindi News / General News / महात्मा ज्योतिबा फुले दंपति को राजकीय सम्मान प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

महात्मा ज्योतिबा फुले दंपति को राजकीय सम्मान प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच बगड़ ने

झुंझुनू, महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच बगड़ के संरक्षक महेंद्र शास्त्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महात्मा फुले दंपति को राजकीय सम्मान प्रदान करने पर पत्र भेजकर आभार जताया है। महेंद्र शास्त्री ने अपने पत्र में लिखा है कि दलितों,निराश्रितो के मसीहा, सामाजिक एवं शैक्षिक क्रांति के अग्रदूत फूले दंपत्ति को राजकीय सम्मान प्रदान कर अपनी उदारता का परिचय दिया है। आपकी इस विशिष्ट उदारता के बदौलत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित प्रदेश का प्रत्येक वर्ग, समुदाय तथा संप्रदाय उपकृत हुआ है। फूले दंपत्ति दलित और शोषित समाज के उद्धार और उत्थान के लिए आजीवन प्रयासरत और संघर्षशील रहे। एक महान विचारक, चिंतक, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक, राष्ट्रीय जागरण के अप्रीतम महारथी, अज्ञान, अशिक्षा पाखंड और कुरूतियो से समाज को मुक्ति दिलाने वाले अंबेडकर को शक्ति प्रदाता महात्मा फुले व सावित्रीबाई फुले को जो गौरव प्रदान किया है इससे प्रदेश का जन जन हर्षित है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur