Hindi News / General News / महावीर इंटरनेशनल का जोन कांफ्रेंस व फागोत्सव संपन्न

महावीर इंटरनेशनल का जोन कांफ्रेंस व फागोत्सव संपन्न

श्रीश्याम मंदिर भवन नूआ में

झुंझुनू, महावीर इंटरनेशनल झुंझुनू, सीकर, चूरू जोन कॉन्फ्रेंस व होली स्नेह मिलन बड़े धूमधाम से श्रीश्याम मंदिर भवन नूआ में मनाया गया। कॉन्फ्रेंस में झुंझुनू, सीकर, नवलगढ़, चिड़ावा सेंटर के पदाधिकारी उपस्थित हुए सेंटर्स की गतिविधियों पर चर्चा हुई व बेहतर कार्य करने वाली सेंटरों को सम्मानित किया गया। फाग महोत्सव चंग, धमाल, गींदड़ के साथ शुरु हुआ। सेंटर के सभी वीर, विराएं नाच गाकर फाग महोत्सव का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी वीर वीराओं का पगड़ी व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रसाद के साथ कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। कॉन्फ्रेंस में जोन अध्यक्ष श्यामसुंदर जालान, सचिव पुष्कर दत्त जांगिड़ गोविंद कुमावत, डॉ एसएन शुक्ला, डॉ नीरू खींचा, जाकिर सिद्दीकी, नितिन अग्रवाल, नागरमल जांगिड़, महेंद्रसिंह यादव, अनिल अग्रवाल, डॉ सतीश खींचा, कन्हैयालाल लाठ, मुरारीलाल इंदौरिया, नंदकिशोर सोनी, शकुंतला पुरोहित, अशोक शर्मा, डॉ उमेद सिंह, डा.एन.एस नरूका सहित महावीर इंटरनेशनल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur