Hindi News / General News / महिला शक्ति सम्मेलन आयोजित

महिला शक्ति सम्मेलन आयोजित

भाजपा महिला मोर्चा खाटूश्यामजी मंडल का

खाटूश्यामजी [नरेश कुमावत] नारी शक्ति मिलकर पांच दिन बाद होने वाले नगपालिका चुनावों में भाजपा को सशक्त बना सकती है। यह बात कल शनि मंदिर के पास स्थित श्री खाटूश्याम आश्रम में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा खाटूश्यामजी मंडल के नारी शक्ति सम्मेलन में कही गयी। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता गर्ग बतौर मुय अतिथि उपस्थित थी। जबकि अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने की। सम्मेलन को चुनाव प्रभारी नंदकिशोर सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्णमल हरनाथका, भाजपा नेता पवन पुजारी, भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री शारदा काबरा आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन आयोजक भाजपा महिला मोर्चा खाटू मंडल अध्यक्षा शशिबाला स्वामी ने अतिथियों का तीन बाण की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी छोटी देवी सामरिया, ममता देवी ममता देवी मुंडोतिया, ललिता देवी सोनी, अनोखी देवी सहित छोटूराम शेरावत, रवि स्वामी, नेमीचंद सामरिया, मोहन मावलिया, नरेन्द्र स्वामी, राकेश शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन दिनेश कुमार शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur