Hindi News / General News / महिला वर्ग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

महिला वर्ग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी का

दातारामगढ़ (नरेश कुमावत) पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी के महिला वर्ग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शेखावाटी ग्रामीण पी जी एवं बीएड कॉलेज बाय के खेल प्रांगण में आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि दांतारामगढ़ तहसील के एसडीएम अशोक रणवा रहे। नवरंग चौधरी ने खेल झंडा फहराकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इंदु गोदारा, सेक्रेटरी सरिता एवम विद्याधर जाखड़ टूर्नामेंट में प.दीन दयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर की भूमिका में रहे। टूर्नामेंट में कुल नौ टीमो ने भाग लिया उद्घाटन मैच आर्यन महिला महाविद्यालय,रानोली V/S वेदांता गर्ल्स कॉलेज, रींगस में हुआ जिसमें आर्यन महिला महाविद्यालय विजेता रहा है। आज दिन में सभी शानदार ओर रोचक क्वार्टर फाइनल ओर एक सेमीफाइनल तक के मैच हुए। कल सेमीफाइनल ओर फाइनल मैच होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक विजेता शारीरिक शिक्षक रामगोपाल सामोता, रामेश्वर घासल, महेंद्र काजला, सुरेश सामोता शारिरिक शिक्षको ने शिरकत की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur