Hindi News / General News / महिलाए मास्क बना कर रही है वितरण

महिलाए मास्क बना कर रही है वितरण

दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत

खण्डेला [अरविन्द कुमार ] सीकर जिले के खण्डेला कस्बे के वार्ड 19 में महिलाओं के द्वारा मास्क तैयार कर वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं ने अब तक करीब 1500 मास्क तैयार कर वितरण कर दिए हैं। महिलाएं दिन में अपना घर का कार्य करने के बाद मास्क बनाने का कार्य करती है। पार्षद चन्द्रमोहन सैन ने बताया कि नगरपालिका के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत महिलाओं का समूह निर्धारित कर मास्क तैयार कर वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। वार्ड में प्रत्येक घर दो-दो मास्क दिए जा रहे हैं साथ ही कस्बे में अन्य वार्डो में भी मास्क वितरण करने का काम किया जा रहा है।अब तक करीब 1500 मास्क तैयार कर वितरण किये जा चुके हैं। जब तक इस महामारी से निजात नही मिल जाता है यह कार्य निरन्तर किया जाएगा।घर से बाहर निकले तो मास्क ओर सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखे।महिलाएं अपने घर का कार्य करने के बाद मास्क तैयार करने का कार्य करती है।आमजन से यही अपील है कि घर पर ही रहे अनावश्यक घर से बाहर ना जाए

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur