झुंझुनू महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आज बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आबूसर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत माहवारी प्रबन्धन विषय पर ‘‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बात करो‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक ममता सारस्वत ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से आह्वान किया कि वे उनके विरूद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार का खुलकर विरोध करें। यदि उन्हें कोई भी कार्य गलत लगे तो वे इसका विरोध करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) झुन्झुनूं अमर सिंह पचार ने की। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक राजस्थान स्कूल परिषद मनीराम मण्डीवाल, कोषाधिकारी मंजू चाहर, बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्योति रेपस्वाल, ए.पी.सी. समसा राजेन्द्र कपूरिया, पी.ओ रोहिताश भड़िया, पी.ओ रमसा दिनेश कुमार कुल्हरी, सरपंच रणबीर सिंह, प्रमोद आबूसरिया, उम्मेद भालोठिया एवं उषा कुल्हरी थीं। उपनिदेशक महिला अधिकारिता विप्लव न्यौला ने कार्यक्रम में महिलाओं से जुडे़ कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा बताया कि महिला अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, सखी वन स्टॉप सेन्टर एवं जिला महिला सहायता समिति के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को 24 घण्टे सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उषा कुल्हरी ने माहवारी प्रबन्धन विषय पर जानकारी दी।
Hindi News / General News / महिलाओ चुप्पी तोड़ो, खुलकर बात करो
महिलाओ चुप्पी तोड़ो, खुलकर बात करो


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


