Hindi News / General News / मैं सतर्क हूं की थीम पर किया जागरूकता अभियान शुरू

मैं सतर्क हूं की थीम पर किया जागरूकता अभियान शुरू

कोरोना महामारी के बचाव हेतु

फतेहपुर शेखावाटी(बाबूलाल सैनी) आज सोमवार को कोरोना महामारी के बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के तहत पंचायत समिति परिसर फतेहपुर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग लाल स्वामी एवं कमल सिंह कुल्हारी कनिष्ठ अभियंता पंचायत समिति फतेहपुर के सानिध्य में, मैं सतर्क हूं की थीम पर अभियान की शुरुआत की। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भजनलाल स्वामी ने बताया कि कोरोना महामारी से सतर्क रहे, घर में रहे बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले सैनिटाइज का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें ऐसा करके ही हम कोरोना को हरा सकते हैं। इस मौके पर भंवरलाल शास्त्री, बनवारी लाल, नेहरा, मोतीराम माहेचा, शिवकुमार शर्मा, रामचंद्र गोदारा, राधेश्याम पारीक, प्रेम जांगिड़, दिनेश कुमार भार्गव, विद्या देवी सहित कई अधिकारी कर्मचारी एव लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur