Hindi News / General News / मजदूरो को सम्मान सहित किया रवाना

मजदूरो को सम्मान सहित किया रवाना

मजदुर दिवस पर

सरदारशहर, [सुरेश लाटा ] आदर्श परिवार व युवा शक्ति मंच संस्था की तरफ से आज मजदुर दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानो पर रेल्वे स्टेशन स्थित रैन बसेरा, गांधी विद्या मंदिर में ठ़हरे लगभग 100 मजदुरो को व मध्यप्रदेश जा रहे जा रहे 46 मजदूरों को प्रशासन की उपस्थिति मे करीबन 5 क्विटल अनार , केला , लबलब, खीरा, काकडी़ आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर उपखंडअधिकारी रीना छिंपा ने युवा शक्ति मंच के किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कंहा कि राजस्थान की एकमात्र तहसील है जहां मजदूरों को अनार व बिसलरी का पानी देकर सम्मान के साथ रवाना किए जा रहा है । इस अवसर पर तहसीलदार सुशील कुमार सैनी नायब तहसीलदार सुश्री कुटेन्द्र राठौड़ , विकासअधिकारी संत कुमार मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी दुर्गा राम पारीक एबीबीओ अशोक गौड़ सहित तहसील स्तर के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur