Hindi News / General News / मकर सक्रांति के पावन पर्व पर जरूरतमंदो को सामग्री का वितरण

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर जरूरतमंदो को सामग्री का वितरण

शिव महिम्न मण्डल एवं चुना चौक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में

झुंझुनू, स्थानीय चुनाचोक में आज मकर सक्रांति के पुण्य पर्व पर जरूरत मंद लोगो को शिव महिम्न मण्डल एवं चुना चौक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में सामग्री का वितरण किया गया। संयोजक शिवचरण पुरोहित ने बताया कि आज सुबह से चुना चौक स्थित इंदिरा पार्क में चंचल नाथ टीला के पीठाधीश्वर ओम नाथ महाराज के सानिध्य में शिव महिम्न मण्डल एवं चुनाचौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित के साथ समस्त सदस्यों ने 175 कम्बल,300 जोड़ी चरण पादुकाएं,लड्डू एवं पारले बिस्कुट के पैकेट्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष महेश बसावतिया, उमा शंकर माहमिया, छेदी लाल पुरोहित, इंद्रचंद तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, राजकुमार सिंघानिया, चन्द्रभान खाजपुरिया, जुगल मोदी, प्रकाश तुलस्यान, गोपाल कृष्ण गुप्ता, दिनेश शर्मा, प्रमोद चोटिया, राहुल तुलस्यान, बिट्टू पुरोहित, सौरभ तुलस्यान, शरद शर्मा, उम्मेद खजपुरिया, मुकेश जालान, सुरेन्द्र शर्मा, रविन्द्र चोमाल, भोमसिंह चौधरी सहित काफी संख्या में मण्डल के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur