Hindi News / General News / माकपा द्वारा एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

माकपा द्वारा एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

बिजली बिल माफ करने वह पेट्रोल डीजल की रेट बढ़ोतरी को वापिस लेने की मांग को लेकर

फतेहपुर शेखावाटी(बाबूलाल सैनी) आज मंगलवार को माकपा द्वारा राष्ट्रव्यापी आह्वान पर स्थानीय एसडीएम कार्यालय पर पिछले 6 महीने के बिल माफ करने वह पेट्रोल डीजल में लगातार हो रही बढ़ोतरी वापस लेने सहित सात सूत्री मांग पत्र प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र में अन्य मांगों में प्रत्येक परिवार को 75 सो रुपए महीना देना मनरेगा में 200 दिन काम देने श्रम संसाधनों में रद्द करने जरूरतमंद व्यक्तियों को 10 किलो अनाज देने सहित कई मांगे शामिल है। ज्ञापन देने के दौरान कॉमरेड आबिद हुसैन, कामरेड राम प्रसाद जांगिड़, हेमेंद्र सिंह, आदिल खान, गोविंद शर्मा, विजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, इरफान खान, हंसराज कड़वासरा, मदन सिंह, जगन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur