बगड़ के निकटवर्ती मालीगांव में एक नवंबर से नवयुवक मंडल के तत्वाधान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन आज मंगलवार को हुआ। स्कूल खेल मैदान में हुए प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे गोगामंडी की टीम ने फतेहाबाद को 1-0 गोल से हराया। प्रतियोगिता समापन पर हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने कहा कि शारिरिक विकास के लिए जीवन में खेल जरूरी है। प्रतियोगिता में पराजित हुए टीम को आगे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए मेहनत कर जीत हासिल करने का संकल्प लेना चाहिए। खेल मैदान में जीत से ज्यादा महत्व अनुशासन का होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणधीर भांबू ने की। चंचल भांबू, अमरदीप व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजकुमार गुर्जर विशिष्ट अतिथि थे। मंडल के जहीर पठान, अनील भांबू, राकेश भांबू व डॉ.योगेश ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर को भी सम्मानित किया गया। संचालन शारीरिक शिक्षक जगदीश भांबू ने किया। आभार क्लब के अनील भांबू ने जताया। संयोजक जहीर पठान ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया।
Hindi News / General News / मालीगांव में गोगामंडी ने फतेहाबाद को हराया
मालीगांव में गोगामंडी ने फतेहाबाद को हराया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।