मलसीसर, थाना परिसर में आज रविवार को एसएचओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यो की बैठक आयोजित हुई। बैठक में असमाजिक तत्वों की निगरानी रखने, मकर सक्रांति पर पतंगबाजी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोकथाम के लिए दुकानदारों को अवगत करवाने, चेतावनी के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाने, पतंगबाजी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक करने, सर्दी में रात्रि गश्त बढ़ाने , असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने, मुख्य बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दरुस्त करवाने, ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने, बिना नम्बरो के वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसएचओ सुनील कुमार ने पुलिस का सहयोग करने, संदिग्ध व्यक्ति की समय रहते सूचना देने की बात कही। बैठक में सीएलजी सदस्य अनिल कुमार खीचड़, रतनलाल लाठ, सुशील जाखोदिया, डूंगरमल योगी, बालकिशन शर्मा अलसीसर, उप सरपंच कंकडेऊ रामप्रताप , इनायत खान अलसीसर, कपिल पाराशर सहित कई सदस्य मौजूद थे
Hindi News / General News / मलसीसर में सीएलजी सदस्यो की बैठक आयोजित
मलसीसर में सीएलजी सदस्यो की बैठक आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।