कस्बे में अपने पिता हाजी अब्दुल गफुर की यादगार को हमेशा-हमेशा के लिए जिन्दा रखने के लिए सिरोहा परिवार की ओर से मेमोरियल हॉल भवन समाज के लोगों के लिए भवन निर्माण कर एक मिसाल कायम की है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अथिति जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव, अनवर अहमद चौहान डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज जोधपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिस्मिल्लाह चौहान ग्राम पंचायत मलसीसर ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौलाना महमूद लक्ष्मणगढ़, उपखण्ड मजिस्ट्रेट संगीता मीणा थे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान शरीफ से की गई व सिरोहा परिवार की ओर से खालिद सिरोहा ने आये हुए मेहमानो का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने अपने पिता की सोच को सलाम करते हुए समाज के अन्य लोगो को जन्मभूमि व जननी दोनों की सेवा की बात कही। उन्होंने अपने पिता के विचारो को याद रखते हुए कौम व समाज के लोगो के लिए भवन निर्माण करवाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर, साफा ओढ़ाकर व यादगार चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ने सिरोहा परिवार द्वारा किये गए इस कार्य को बेहतरीन बताते हुए सिरोहा परिवार का आभार जताया व इस अवसर पर गेस्ट हाउस परिसर को हरा भरा बनाने का विचार रखते हुए अतिथियों ने पौधरोपण किया।
Hindi News / General News / मलसीसर में मेमोरियल हॉल का उद्धघाटन
मलसीसर में मेमोरियल हॉल का उद्धघाटन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।