Hindi News / General News / मण्डावा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी अनवार खान को पूर्व सैनिको ने दिया समर्थन

मण्डावा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी अनवार खान को पूर्व सैनिको ने दिया समर्थन

झुंझुनूं शहर के चुरू बाईपास स्थित मैदान में मुस्लिम समाज और मंडावा क्षेत्र के पूर्व मुस्लिम सैनिकों का एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जहां मौजुद लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस बार हम हमारे क्षेत्र का हमारे समुदाय से जुड़े बसपा प्रत्याशी अनवार खान को समर्थन देते हैं, क्योंकि वर्षो से कभी कांग्रेस तो, कभी बीजेपी दोनों ही हमें अनदेखा कर रही है। गौरतलब है कि इस बार मंडावा क्षेत्र से कांग्रेस-बीजेपी दोनों से ही आम जनता काफी परेशान है। वहीं इस प्रोग्राम में आए बुजुर्गों का कहना था कि आजादी के इतने सालों बाद भी हम आज तक मूलभूत सुविधाओं के लिए वंचित है, जिसकी जिम्मेदार यह दोनों पार्टियां है, साथ ही उन्होंने हमारे क्षेत्र में ऐसा कौन सा काम किया है जिसे यह कह सके कि हमने समुदाय विशेष के लिए यह क्षेत्र में काम कराया है। गौरतलब है कि झुंझुनू का मंडावा विधानसभा क्षेत्र जातिगत आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो मुस्लिम बहुल इलाका हैं। जहां पर कभी कांग्रेस, कभी निर्दलीय प्रत्याशी ही जीत कर आता है, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने इस क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय की खोज खबर नहीं ली है। कार्यक्रम पूर्व सैनिको ने सीधे तौर पर बसपा प्रत्याशी अनवार खा को इस प्रोग्राम में समर्थन दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur