कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने कहा है कि दूसरे के लिए जीने वाले महान होते है। प्रजा मंडल के समय से ही किसान आंदोलन, आजादी के आंदोलन में सरदार हरलालसिंह की मुख्य भूमिका रही थी, उन्ही की अगुवाई में किसानों, मजदूरों व नोजवानों की लड़ाई लड़ी गई थी। हम सबको ऐसे दृढ़ निश्चत वाले महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. चंद्रभान ने कहा कि सरदार जी का व्यक्तित्व दृढ़ इच्छा शक्ति से परिपूर्ण था। जिन्होंने हमेशा राष्ट्र हित के मुद्दों को तव्वजों दी, जिसकी बदौलत देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हुआ। डॉ. चंद्रभान मंगलवार को हनुमानपुरा में पीसीसी के पूर्व चीफ व किसानों के मसीहा सरदार हरलालसिंह की 119 वीं जयंती पर आयोजित किसान सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व समाज को दिशा देने के लिए शिक्षा की मिशाल प्रारंभ करने वाले को हमेशा याद किया जाएगा। मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजन चौधरी ने किया। अंत में सरपंच प्रतिनिधि राजपालसिंह दूलड़ ने सभी का आभार जताया।
Hindi News / General News / मंडावा में किसान सभा का आयोजन
मंडावा में किसान सभा का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।