मंडावा [ सूर्यप्रकाश लाहोरा ] आदर्श विद्या मन्दिर उमावि, मंडावा [ अंग्रेजी माध्यम ] में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को विभिन्न खेलो के मैच हुए । स्कूल निदेशक सुरेशचन्द्र तेतरवाल व प्रधानाचार्य मुकेश स्वामी ने बताया कि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में छात्रा मनीषा पूनिया व सारा खान ने शानदार मुकाबले में बाजीमारी है । बैडंमिन्टन में नंदिनी व छवि जाखङ ने जीत दर्ज करवाई है। सौ मीटर की दौङ में छात्र युग जाखङ व लक्ष्य पाटीदार जीते। छात्राओं की खो – खो प्रतियोगिता में येलो हाऊस की टीम विजेता रही है। छात्रा की बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में ग्रीन हाऊस की टीम विजेता रही है और छात्र वर्ग में रैङ हाऊस की टीम विजेता रही है। बॉलीबाल में ब्लू हाऊस व क्रिकेट प्रतियोगिता में रैङ व ग्रीन हाऊस की टीम जीती है । स्कूल निदेशक सुरेशचन्द्र तेतरवाल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को दोपहर में एक बजे होगा जिसमें अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जाएगा।
Hindi News / General News / मंडावा में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कल
मंडावा में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।